फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रज में होली का आगाज, श्रीबांकेबिहारी मंदिर में बरसा आस्था का रंग, देखें वीडियो

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Updated Tue, 16 Feb 2021 08:17 PM IST

वसंत पंचमी पर मथुरा समेत ब्रज में 40 दिवसीय होली महोत्सव का शुभारंभ हो गया। वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर समेत सभी प्रमुख मंदिरों में मंगलवार को सुबह होली के कार्यक्रम हुए। बांकेबिहारी मंदिर में शृंगार आरती के बाद वासंती परिधान धारण कर और कमर में गुलाल का फेंटा बांध ठाकुरजी ने भक्तों के साथ होली खेली। मंदिर में जब अबीर-गुलाल उड़ा तो आस्था के रंगों में भक्त सराबोर हो गए। पूरा मंदिर परिसर ठाकुरजी के जयकारों से गुंजायमान हो गया। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें