फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: ऐतिहासिक बुलंद दरवाजे पर लहराया तिरंगा, गूंजे भारत माता के जयकारे

न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Updated Sat, 14 Aug 2021 05:07 PM IST

स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर केंद्र सरकार की पहल पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी के तहत आगरा के फतेहपुर सीकरी में शनिवार को नेहरू युवा केंद्र की ओर से ऐतिहासिक बुलंद दरवाजा से फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन किया गया। 'फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0' का शुभारंभ उप जिलाधिकारी विनोद जोशी ने हरी झंडी दिखाकर किया। दौड़ में युवाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बुलंद दरवाजा से शुरू हुई इस दौड़ में केंद्र के स्वयंसेवक हाथों में तिरंगा लेकर आगरा गेट तक दौड़े। इस दौरान भारत माता की जय का नारे गूंजते रहे। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें