फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flood Update: आगरा में यमुना में उफान जारी, 24 गांवों की 30 हजार आबादी बाढ़ में फंसी | Amar Ujala

Video Updated Fri, 12 Sep 2025 01:20 PM IST

पिछले कई दिन से रौद्र रूप दिखा रही यमुना का जलस्तर आगरा के शहरी क्षेत्र में कम होना शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को वॉटर वर्क्स पर यमुना का जलस्तर 499.4 फीट रहा। जलस्तर नीचे जाने के साथ ही शहर के तटीय क्षेत्रों कैलाश मंदिर के आसपास, दयालबाग क्षेत्र, बल्केश्वर, बेलनगंज तथा यमुना पार की काॅलोनियों में भी लोगों को राहत मिलने लगी है।

हालांकि, ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी यमुना में आई बाढ़ से राहत नहीं मिल रही है। ऐसा इसलिए है क्योंकि रीठई के रास्ते उटंगन नदी का पानी आने से यमुना का जलस्तर घटने की बजाय बढ़ गया है। फिलहाल जिला प्रशासन ने बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। साथ ही लोगों को राहत सामग्री वितरित करने का सिलसिला जारी है।

उटंंगन नदी का पानी यमुना नदी में आने से बटेश्वर की 101 शिव मंदिर शृंखला के 22 मंदिर आधे से ज्यादा डूब गए हैं। बुजुर्ग पुत्तूलाल, प्रेमपाल गोस्वामी आदि ने बताया कि उटंगन के पानी की वजह से बटेश्वर में बाढ़ का मंजर भयावह बना हुआ है। जलमग्न घाटों पर उफान इतना तेज है कि कोई निकले तो पानी के साथ ही बह जाए। उफान का पानी घाटों से बहकर मंदिर काॅरिडोर के रास्ते बटेश्वर गांव की गली, सड़क पर 5 से 6 फीट ऊपर तक बह रहा है। शौरीपुर, कलींजर, स्याइच, टोका, मोरहारी, बुढै़रा गांव की सड़क जलमग्न हैं। सड़क किनारे की दुकानों में बाढ़ का पानी भर गया है। कल्यानपुर, भरतार गांव भी बाढ़ से घिरे हुए हैं। बस्ती तक पानी पहुंचने का खतरा पैदा हो गया है।

बटेश्वर के चरन सिंह यादव, रामसिंह आजाद, डॉ. शिव सिंह वर्मा, जसवंत सिंह यादव, नरेंद्र चंद्रवंशी आदि ने बताया कि सड़क पर 4 इंच पानी जरूर कम हुआ है, लेकिन उटंगन के पानी के आने की वजह से 1978 जैसे बाढ़ के हालात पैदा होने के खतरे से ग्रामीण सहमे हुए हैं। बुधवार रात में भी कई बस्तियों और घरों तक बाढ़ का पानी पहुंच गया था। तेज बहाव डराने वाला है। पुराने स्तर पर बाढ़ के पहुंचने के अंदेशे से गांव के लोग घबराए हुए हैं। बटेश्वर में बाढ़ क्षेत्र में लोगों को प्रवेश से रोकने के लिए सड़क पर बेरीकेड लगाए गए हैं। रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई है। एसडीएम बाह संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि बचाव राहत के लिए प्रशासन मुस्तैद है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें