बुलंदशहर से एक वीडियो मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है जिसमें कांवड़िए बवाल करते दिख रहे हैं। इसके अलावा पुलिस के ऊपर भी लाठी-डंडों से हमला किया जा रहा है। लेकिन अब पुलिस की ओर से ये दावा किया जा रहा है कि ये सब काम कांवड़ियों का नहीं बल्कि कांवड़ियों के भेष में आए कुछ उपद्रवियों का था जो एक पुरानी रंजिश में बदला लेने के लिए कांवड़ियों के जत्थे में घुस गए थे।