विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर ललित कला अकादमी क्षेत्रीय केंद्र, अलीगंज स्थित एकता विहार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ‘एक्सपेरीमेंटेशन ऑफ इंडियन फोटोग्राफी’ विषय पर पीपीटी प्रेजेंटेशन और व्याख्यान हुआ। इस दौरान फोटोग्राफर अनिल रिसाल सिंह ने भारतीय फोटोग्राफी के प्रयोग और उसके विभिन्न पहलुओं पर जानकारी साझा की। वहीं, यूथ फोटोजर्नलिस्ट एसोसिएशन की ओर से अलीगंज स्थित कला स्रोत आर्ट गैलरी में फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी में फोटोजर्नलिस्टों की तस्वीरों के माध्यम से विभिन्न विषयों और घटनाओं को दर्शाया गया। आयोजन का उद्देश्य फोटोग्राफी की कला, तकनीक और फोटो पत्रकारिता के महत्व को लोगों तक पहुंचाना रहा।