लखनऊ के अलीगंज स्थित एमएलएम इंटर कॉलेज में लोक संस्कृत संस्थान की ओर से ‘दादी-नानी की कहानी’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जीतेश ने नन्हे-मुन्ने बच्चों को पारंपरिक कहानियां सुनाईं। बच्चों को उन कहानियों से परिचित कराया गया, जिन्हें आज के दौर में सुनने का अवसर कम मिलता है। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया और लोक संस्कृति व नैतिक मूल्यों से जुड़ी कहानियों का आनंद लिया। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम नई पीढ़ी को भारतीय लोक परंपराओं से जोड़ने का माध्यम हैं।