उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर जेवर क्षेत्र से आए किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल से संवाद किया। मुख्यमंत्री आवास पहुंचे 172 किसानों के दल में 20 महिला किसान भी शामिल थीं। सभी किसान जेवर क्षेत्र से लखनऊ पहुंचे और मुख्यमंत्री से मुलाकात कर विभिन्न विकास कार्यों, विशेषकर क्षेत्र में हुए बुनियादी ढांचे के विकास को लेकर आभार व्यक्त किया। बताया गया कि किसान प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं और उनसे मिले लाभों को लेकर मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। संवाद के दौरान किसानों ने अपने अनुभव साझा किए तथा कृषि और ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की।