फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: महिलाओं में होने वाले कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी

Akash Dwivedi Updated Sat, 20 Jun 2026 11:48 AM IST

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के स्त्री कैंसर रोग विभाग और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम के तहत गर्भाशय कैंसर की निःशुल्क जांच और जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने महिलाओं को कैंसर से बचाव और समय पर जांच के महत्व के बारे में जानकारी दी। स्त्री कैंसर रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. निशा सिंह ने कहा कि महिलाओं में होने वाले कैंसर, विशेषकर गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव के लिए नियमित जांच और जागरूकता बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बीमारी की शुरुआती पहचान होने पर उपचार की सफलता की संभावना काफी बढ़ जाती है। इस अवसर पर डॉ. रूबी गुप्ता ने एचपीवी (HPV) वैक्सीन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, "यह वैक्सीन शरीर में प्रतिरोधक क्षमता विकसित करती है। एक बार शरीर में प्रभावी प्रतिरक्षा विकसित हो जाने पर यह वायरस से लड़ने में मदद करती है और सर्वाइकल कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम कर सकती है।" विशेषज्ञों ने महिलाओं से नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने, एचपीवी वैक्सीनेशन पर विचार करने तथा किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज न करने की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। निःशुल्क जांच सुविधा का लाभ उठाया। चिकित्सकों ने कहा कि जागरूकता, समय पर जांच और टीकाकरण के माध्यम से महिलाओं में होने वाले कई प्रकार के कैंसर की रोकथाम संभव है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें