थाना तालकटोरा क्षेत्र के आईएमएस चौराहे पर चलती कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपने आगोश में ले लिया। इस दौरान कार सवारों ने कूदकर अपनी जान बचाई। मामले की जानकारी पुलिस व दमकल विभाग को दी गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना थाना तालकटोरा के आईएमएस चौराहे पर हुई।