अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान में कछुआ संरक्षण और जलीय जैव विविधता के संरक्षण के उद्देश्य से बनाए गए कछुआ बाड़े का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार अरुण कुमार सक्सेना ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। कार्यक्रम में लोगों को कछुओं और जलीय जीवों के संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। मंत्री ने कहा कि जैव विविधता का संरक्षण पर्यावरण संतुलन के लिए बेहद जरूरी है और इस तरह की पहल से लोगों में वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ेगी।