लखनऊ के हजरतगंज स्थित बी होंडा के शोरूम पर जीएसटी में छूट और नवरात्र के पहले दिन लोग बाइक खरीदने पहुंचे। तेलीबाग से आए मनोज ने बताया कि एक हफ्ते पहले बुकिंग की थी और आज डिलीवरी प्रस्तावित थी। जीएसटी में छूट के बाद उन्हें 8500 रुपए की स्कूटी पर छूट मिली है। वहीं, वजीरगंज से आए रेहान ने बताया कि वहां आज ही स्कूटी खरीदने के मूड से आये और जीएसटी में आई छूट की वजह से स्कूटी में ₹8000 का डिस्काउंट मिला।। मैनेजर बीआर होंडा विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह से लगभग 30 डिलीवरी हो चुकी हैं और अभी देर शाम तक कम से कम 100 से 120 डिलीवरी और होंगी।