लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के कार्यालय पर आज समाजवादी पार्टी का 21 सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल पंहुचा। जहां उन्होंने एलडीए के वाइस चांसलर से मुलाक़ात कर ज्ञापन सौपने के लिए इंतज़ार किया। लखनऊ महानगर के अध्यक्ष फाकिर सिद्दीकी के नेतृत्व मे गोमती नगर में बने जेपीएनआईसी (जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर) के इस्तेमाल को लेकर कई बातें एलडीए के वीसी से करनी चाही लेकिन वो उपस्थित नहीं थे और फिर सपा का प्रतिनिधि मण्डल लौट गया। मौखिक रूप से सपा के पदाधिकारियों ने बताया कि जेपीएनआईसी का भू-उपयोग महज पार्किंग के लिए न करके राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी और उच्च स्तरीय कामों मे किया जाए क्योंकि समाजवादी पार्टी का यह ड्रीम प्रोजेक्ट था और इसका इस्तेमाल के लिए उन्होंने वर्ल्ड क्लास फैसिलिटी के लिए सोचा था।