फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha Alcoholic husband beheads villager buries head in puja room to get back wife police arrested accused

पत्नी को वापस पाने की चाह ने बनाया कातिल: पहले आदमी का काटा सिर फिर पूजा घर में दफनाया, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 22 Aug 2026 11:29 AM IST
प्रशांत तिवारी पीटीआई, भुवनेश्वर
पीटीआई, भुवनेश्वर Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sat, 22 Aug 2026 11:29 AM IST
सार

ओडिशा में एक व्यक्ति पर ग्रामीण की सिर काटकर हत्या करने और उसका सिर अपने पूजा घर में दफनाने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पहले हत्या की वजह शराब के नशे में हुआ विवाद बताई, लेकिन बाद में उसने पत्नी को वापस पाने के इरादे से वारदात करने की बात स्वीकार की।

विज्ञापन
Odisha Alcoholic husband beheads villager buries head in puja room to get back wife police arrested accused
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ओडिशा के बोलांगीर जिले में कथित तांत्रिक क्रिया के एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने पड़ोसी गांव के 45 वर्षीय ग्रामीण की कथित तौर पर सिर काटकर हत्या कर दी और उसका सिर अपने पूजा घर में दफना दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का मकसद करीब तीन साल पहले उसे छोड़कर गई अपनी पत्नी को वापस पाना था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


तालाब से मिला सिर कटा शव
मामला पिछले गुरुवार को सामने आया, जब 18 अगस्त से लापता तेबड़ामुंडा गांव निवासी संतोष खरसेल (45) का सिर कटा शव बगड़ा गांव के एक तालाब से बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन


आखिरी बार आरोपी के साथ दिखा था संतोष
जांच के दौरान पता चला कि संतोष खरसेल को आखिरी बार सत्रुघ्न साहू (40) के साथ देखा गया था। पुलिस ने साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसने हत्या की बात कबूल कर ली, लेकिन शुरुआत में दावा किया कि शराब पीने के बाद हुए तीखे विवाद के चलते उसने संतोष की हत्या की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी को वापस पाने के लिए हत्या का दावा
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आगे की पूछताछ में साहू ने स्वीकार किया कि उसने यह वारदात अपनी पत्नी को वापस पाने के इरादे से की थी। उसकी पत्नी करीब तीन साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी। पुलिस को शक है कि इसी मकसद से उसने कथित तौर पर यह वारदात की।

पूजा घर से बरामद हुआ सिर
आरोपी के कबूलनामे के बाद पुलिस ने उसके घर के पूजा कमरे में खुदाई कर संतोष खरसेल का सिर बरामद किया। इसके बाद सत्रुघ्न साहू को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी जब्त कर लिया है।

आरोपी और मृतक एक-दूसरे को नहीं जानते थे
बोलांगीर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अबिलाश जी ने बताया,'आरोपी और मृतक एक-दूसरे को नहीं जानते थे। खरसेल से मुलाकात के बाद साहू ने उसे अपने घर बुलाया और उसकी हत्या कर दी।' 


ये भी पढ़ें: प्यार, शादी, शक और कत्ल: पांच साल पहले गर्भपात, इसलिए पत्नी संग बहन को भी मारा; सामने आया ये कारण; डबल मर्डर और

पूजा घर में सिर दफनाने से सामने आया बलि का एंगल
एसपी ने बताया,'हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल हथियार भी जब्त कर लिया है।' उन्होंने कहा कि शुरुआत में पुलिस को शक था कि आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए मृतक का सिर कहीं फेंक दिया होगा। लेकिन पूजा घर से सिर बरामद होने के बाद मामले में मानव बलि से जुड़े एंगल की भी जांच शुरू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed