फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: डबल डेकर बस पलटी... शराब पीकर गाड़ी चला रहा था चालक, अनियंत्रित होकर पलट गई

ishwar ashish Updated Thu, 14 Aug 2025 12:08 PM IST

गोरखपुर से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर बस बुधवार देर रात रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के धरौली गांव के पास लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। दर्दनाक हादसे में 30 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें दो की हालत नाजुक है। हाईवे पर अचानक चीख-पुकार मचने से आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े और बस के अंदर फंसे यात्रियों को निकालने में जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सभी घायलों को बस से बाहर निकाला गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट भेजा गया। दो गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमरेश वर्मा ने बताया कि अस्पताल में 30 से अधिक घायलों का उपचार किया गया है, जिनमें से दो को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। चालक पर लापरवाही और नशे का आरोप घायलों के अनुसार, रास्ते में बस चालक ने एक ढाबे पर बस खड़ी कर शराब पी। इसके बाद वह बस को तेज रफ्तार में लहराते हुए चला रहा था। रामसनेहीघाट इलाके में अचानक नियंत्रण खो बैठा और बस हाईवे पर पलट गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी घायलों को निकालने में जुटे रहे। उपजिलाधिकारी अनुराग सिंह और सीओ जटाशंकर मिश्रा ने यातायात बहाल कराया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें