चीनी के लगातार बढ़ रहे दाम के बीच गन्ना संस्थान में उपभोक्ताओं को बाजार से कम कीमत पर चीनी उपलब्ध कराई जा रही है। संस्थान के अनुसार चीनी की आपूर्ति में कोई कमी नहीं है और पहले की तरह ही नियमित मात्रा में चीनी आ रही है। वर्तमान में पांच किलो सल्फर लेस चीनी 310 रुपये और सामान्य यानी कम सल्फर वाली चीनी 300 रुपये में उपलब्ध है। बताया गया कि एक दिन पहले तक पांच किलो चीनी की कीमत क्रमश: 270 और 275 रुपये थी। संस्थान के अधिकारियों के मुताबिक चीनी के दाम मुख्यालय स्तर से तय किए जाते हैं। बाजार में कीमतों में बढ़ोतरी के कारण आगे संस्थान में भी चीनी के रेट बढ़ सकते हैं। हालांकि, फिलहाल पर्याप्त स्टॉक होने से उपभोक्ताओं को बाजार की तुलना में कम कीमत पर चीनी मिल रही है। कीमतों में बदलाव बाजार की स्थिति के अनुसार होने की संभावना है।