फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से "क्षत्रिय समागम 2026" का आयोजन

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 25 Jun 2026 02:12 PM IST

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से आगामी रविवार, 23 अगस्त 2026 को हनुमानगढ़ी, अयोध्या के हनुमंत कथा मंडपम में एक विशाल "क्षत्रिय समागम 2026" का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देने के लिए यूपी प्रेस क्लब, लखनऊ में प्रेस वार्ता आयोजन किया गया। महासभा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि यह समागम किसी के विरोध में नहीं बल्कि क्षत्रिय समाज के अधिकारों, सम्मान, प्रतिनिधित्व और भविष्य को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित हो रहा है। समागम के मुख्य उद्देश्यों में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में क्षत्रिय प्रतिनिधित्व की मांग, समाज की राजनीतिक व शैक्षणिक स्थिति मजबूत करना और राजनीतिक उपेक्षा पर व्यापक चर्चा करना शामिल है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें