अमेठी के सांसद केएल शर्मा ने कहा है कि अनिरुद्धाचार्य कोई पारंपरिक कथावाचक नहीं हैं, बल्कि वे पूरी तरह से टीवी की उपज हैं। उन्होंने यह टिप्पणी प्रख्यात कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के महिलाओं को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर की। एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में सांसद ने कहा कि महिलाओं को लेकर इस तरह की असंवेदनशील और अपमानजनक टिप्पणी की कड़ी निंदा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के वक्तव्य समाज में गलत संदेश फैलाते हैं और इन्हें कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता। छांगुर बाबा प्रकरण पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पूरा मामला पुलिस की निगरानी में है।