राजधानी लखनऊ में जॉइंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्रा और डिप्टी कमिश्नर गौरव गर्ग के बीच विवाद मामला थम नहीं रहा है। शनिवार को योगेंद्र मिश्रा की पत्नी नेहा द्विवेदी ने पुलिस आयुक्त से मुलाकात की। उन्होंने प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उनके परिवार को डराया जा रहा है। कुछ लोगों ने बेटी का पीछा किया। उन्होंने पुलिस आयुक्त से कार्रवाई की मांग की।