फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Lucknow: धर्म परिवर्तन के आरोप पर पादरी मौरिस ने दी सफाई, कही ये बातें

ishwar ashish Updated Sun, 09 Feb 2025 05:02 PM IST

लखनऊ के गोमती नगर विस्तार के भरवारा स्टेट के पास धर्म परिवर्तन के आरोप पर जमकर हंगामा। मामले पर पादरी मौरिस ने सफाई दी। राजधानी लखनऊ के गोमती नगर विस्तार के भरवारा स्टेट के पास एक मकान में संचालित हो रहे चर्च में 50 से अधिक लोगों के जमा होने पर कॉलोनी के लोगों ने धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा और नारेबाजी की। मौके पर एडीसीपी ईस्ट पंकज कुमार, एसीपी विभूतिखंड राधा रमण भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और चर्च में मौजूद 20 लोगों को थाने ले गए। भाजपा कार्यकर्ता अधिवक्ता बीके ओझा ने हिंदुओं के धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए मकान को सील करने और ऐसा करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, चर्च की तरफ से मौजूद मोरिस कुमार ने धर्म परिवर्तन के आरोप को गलत बताया। उनका कहना है कि रविवार की वजह से सभी लोग प्रार्थना के लिए जमा हुए थे। दर्जनों लोगों ने चर्च पर हमला बोल दिया। गालीगलौज करते हुए कैमरे भी तोड़ दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें