फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अखिलेश यादव के आवास के बाहर लगा पोस्टर, लिखी गई ऐसी बात... राजनीतिक गलियारों में बना चर्चा का विषय

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में मिल्कीपुर सीट पर हुए उपचुनाव में सपा को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद से सपा मुखिया अखिलेश यादव सहित नेता और कार्यकर्ता भाजपा और चुनाव आयोग पर जुबानी हमला बोल रहे हैं। इसी कड़ी रविवार को राजधानी लखनऊ में विक्रमादित्य मार्ग स्थित सपा अध्यक्ष के आवास के पास होर्डिंग लगाई गई है। यह चर्चा का विषय बनी हुई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवास के सामने लगी इस होर्डिंग में लिखा गया है कि, 'चिट्ठी न कोई संदेश जाने वो कौन सा देश जहां तुम चले गए'। विनम्र श्रद्धांजलि चुनाव आयोग। इस होर्डिंग में एक तस्वीर भी लगाई गई है जिसमें अखिलेश यादव समेत कई नेता खड़े हुए हैं। उनके हाथों में एक सफेद कपड़ा है। इसमें लिखा है, 'चुनाव आयोग'।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें