फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पुनर्वास विश्वविद्यालय में दिव्यांग विद्यार्थी को चिढ़ाने पर हुआ हंगामा, नाराज छात्रों ने जाम की सड़क

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 06 Apr 2026 11:17 PM IST

डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में कुछ शरारती छात्रों ने दिव्यांग छात्रों की एक्टिंग कर उन्हें चिढ़ाते हुए वीडियो वायरल कर दिया गया। इससे नाराज छात्रों ने देर शाम पारा थाना क्षेत्र के मोहन रोड पुलिस चौकी के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने इस दौरान सड़क जाम कर दिया। इसके चलते पुलिस और छात्रों से नोकझोक भी हुई। शिकायतकर्ता प्रहलाद सहित अन्य छात्रों ने मोहन रोड चौकी में लिखित शिकायत दी है। प्रहलाद ने पुलिस को बताया कि कुछ विद्यार्थियों ने इस उद्देश्य के विपरीत आचरण करते हुए दृष्टिबाधित और अस्थिबाधित दिव्यांगों की नकल की। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर के रैंप पर रील बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। छात्रों का कहना है कि यह कृत्य न केवल अमानवीय है, बल्कि दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 का भी उल्लंघन है। उन्होंने मांग की है कि आरोपित छात्राओं के खिलाफ संबंधित धाराओं में तत्काल एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। वहीं दूसरी ओर इस संबंध में विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. यशवंत वीरोदय ने बताया कि मामले की जांच कर दोषी छात्रों पर कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें