राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य पद के चुनाव के लिए हाईकोर्ट परिसर में बुधवार सुबह 10 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह शाम 5 बजे तक चलेगी। पांच दिन तक चलने वाले इस मतदान कार्यक्रम के पहले दिन (11 मार्च को) वर्ष 1962-2000 तक के पंजीकृत 5410 अधिवक्ता मतदान कर सकेंगे। सुबह अपने अपने प्रत्याशियों के लिए कोर्ट में जा रहे वकीलों से समर्थक वोट मांगते दिखे।