लखनऊ में मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के धरमावत खेड़ा में रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे दिनदहाड़े घर में घुसकर एक युवक ने छात्रा प्रियांशी (18) की धारधार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी पैदल ही रोड की तरफ चला गया। इसके बाद बाइक लेकर भाग निकला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल के मुताबिक, घटना के समय प्रियांशी कमरे में अकेली थी। जबकि, उसकी छोटी बहन छत पर थी। उसकी मां किसी काम से बाहर गई थी।