फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में सिद्ध शक्ति पीठ सत्य मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का दिव्य और भव्य आयोजन

भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 16 Aug 2025 05:32 PM IST

लखनऊ में शनिवार को सिद्ध शक्ति पीठ सत्य मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव भक्ति, ज्ञान और कर्म के अद्वितीय संगम के रूप में संपन्न हुआ। यह विश्व का एकमात्र मंदिर है, जहां भगवान श्रीकृष्ण का 'लिपि रूप' दर्शन प्रतिष्ठित है। 31 मार्च 1972 से श्रीकृष्ण चेतना अवतार देवी मां के माध्यम से भगवान स्वयं दिव्य संदेश लिपि रूप में प्रदान कर रहे हैं। यह प्रवाह आज भी आध्यात्मिक गुरु दिव्य शक्ति मां पूनम जी एवं दिव्य शक्ति योगीराज अभिनव महाराज जी के कर-कमलों से निरंतर जारी है। अब तक 400 से अधिक ‘वाणी खंड’ प्रकाशित हो चुके हैं। इनका अध्ययन देश-विदेश में असंख्य श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन और शांति प्रदान कर रहा है। जन्माष्टमी के अवसर पर सिद्ध शक्तिपीठ सत्य मंदिर एवं विश्वात्मा मंदिर परिसर में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित भव्य झांकियां सजाई गईं। इन अद्भुत सजावटों ने श्रद्धालुओं को मानों द्वापर युग में पहुंचा दिया। भगवान की अलौकिक झांकी का अनावरण दिव्य शक्ति मां पूनम जी एवं योगीराज अभिनव महाराज जी ने किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें