फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में खतरनाक केमिकल मिलाकर अनार का जूस पिला रहा दुकानदार; विरोध पर ग्राहक को दी धमकी

भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 01 Sep 2025 04:48 PM IST

राजधानी लखनऊ के पारा इलाके में जूस विक्रेता अनार के जूस में केमिकल मिलाकर पिला रहा था। पड़ोसी दुकानदार ने इसका विरोध किया तो उन्हें झूठे केस में फंसाने की दमकी दी। उन्होंने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इस पर लोग अपने-अपने कमेंट दे रहे हैं। माया लॉन्ड्री के दुकानदार रंजीत कनौजिया ने बताया कि उन्होंने अपने भतीजे को पिलाने के लिए अनार का जूस मंगवाया था। उसे पीने के बाद पता चला कि जूस में केमिकल मिलाया गया है। इसकी शिकायत करने वह जूस की दुकान पर गए तो दुकानदार उन्हें ही फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगा। इस पर उन्होंने फोन करके पुलिस बुला ली। पुलिस को अनार के जूस में रंग मिलाकर बेचने की बात बताई। इसका वीडियो भी पुलिस को सौंपा। पुलिस ने खाद्य विभाग को सैंपल देकर जांच करके कार्रवाई करने की बात कही। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि सरोसा भरोसा गांव निवासी दुकानदार रंजीत कनौजिया ने पुलिस को मोहान रोड स्थित काकोरी रोड के पास रंग मिलाकर जूस बेचने की सूचना दी। पुलिस ने दुकान की जांच की तो दुकान से 12 डिब्बे केमिकल और रंगों की डिब्बियां बरामद हुई हैं। इनके सैंपल खाद्य विभाग के अधिकारी को बुलाकर दिए गए हैं। जूस दुकानदार बहराइच निवासी मोहम्मद मुकर्रम अली को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ के दौरान दुकानदार ने जूस में रंग मिलाकर गाढ़ा करके लोगों को पिलाए जाने की बात बताई है। फिलहाल फूड विभाग ने जूस के सैंपल लेकर जांच को भेजा है। खाद्य विभाग की रिपोर्ट मिलने के बाद एफआईआर दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें