राजधानी लखनऊ में रविवार को गोमती नगर स्थित भागीदारी भवन में गाइड समाज कल्याण संस्थान एवं उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की ओर से जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें युवाओं को बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार न करने को लेकर जागरूक किया गया। इस दौरान बुजुर्गों एवं बच्चों ने रैंप वॉक किया।