राजधानी लखनऊ में नगर निगम के कर्मी अलग-अलग स्थानों से कूड़ा उठाकर गोमती नगर के विभूतिखंड स्थित मंत्री आवास वाली रोड पर डंप करते हैं। इससे इलाके के लोग बदबू से परेशान रहते हैं। साथ ही बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ जाता है। राहगीरों को भी इस इस समस्या से दो चार होना पड़ता है।