राजधानी लखनऊ में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। यहां एक करोड़ से सूबे का सबसे महंगा और भव्य पंडाल बनाया गया है। इसकी थीम अक्षरधाम मंदिर के आधार पर रखी गई है। इसे 'लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड' में दर्ज करने के लिए भेजा गया है। यह पंडाल निशातगंज क्षेत्र के पेपर मिल कालोनी के पास गोमती नदी के तट पर बनाया गया है।