मैनपुरी में भाजपा नेत्री के बेटे के अश्लील वीडियो वायरल मामले में कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने कार्रवाई की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते कार्रवाई की गई है। भाजपा नेत्री को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। पुलिस जांच करके कड़ी कार्रवाई करेगी।