फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अमेठी में डंप मिला एक कुंतल बदबूदार खोया, ईद-नवरात्रि में खपाने की थी तैयारी; कराया गया नष्ट

भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 29 Mar 2025 11:49 AM IST

यूपी के अमेठी में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुकुल बाजार में छापेमारी की। इस दौरान करीब एक कुंतल मिलावटी खोया पकड़ा गया। इसे टीम ने तालाब में फेंकवाकर नष्ट कराया। आगे की कार्रवाई की जा रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त राजेश द्विवेदी ने बताया कि सूचना पर शुकुल बाजार के तेतारपुर गांव में टीम पहुंची थी। यहां एक व्यापारी के घर पर खोया डंप मिला। जांच के दौरान खोये की गुणवत्ता खराब मिली। उससे बदबू आ रही थी। इसके बाद टीम ने खोये की सैंपलिंग करते हुए पूरा खोया पास के तालाब में फेंकवा दिया गया। सहायक आयुक्त ने लोगों से अपील की है कि त्योहारों पर देख-परख कर खरीदारी करें। सस्ती मिठाई के चक्कर में बीमारी मोल न लें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें