राजधानी लखनऊ में रविवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा संघ आयोग की ओर से समीक्षा अधिकारी की परीक्षा संपन्न कराई गई। इसके लिए अलग-अलग जिलों से परीक्षार्थी लखनऊ पहुंचे। परीक्षा देने के बाद परीक्षार्थी वापस घर जाने के लिए चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां लखनऊ-वाराणसी ट्रेन में अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी।