लखनऊ में अलीगंज स्थित आईटीआई में रोजगार मेले का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे। इश दौरान जहां अभ्यर्थियों को बैठाया गया, उस हाल में लाइट न होने से अंधेरा छाया रहा। ऐसे में अभ्यर्थियों ने मोबाइल की लाइट जलाकर डॉक्यूमेंट चेक किए। इसके बाद इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी की।