यूपी पुलिस की दबंगई की कई कहानियां सामने आती रहती हैं। आज भी एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई है जिसमें पुलिसवाले ने एक शख्स को बुरी तरह से पीटकर उसका सिर फोड़ दिया। यहां चौंकानेवाली बात ये है कि पुलिसवाले ने जिसका सिर फोड़ा वो भी पुलिसवाला ही था। यूपी की राजधानी लखनऊ की कैसरबाग कोतवाली में पुलिस इंस्पेक्टर ने एक मुंशी का सिर फोड़कर उसे लहूलुहान कर दिया।