यूपी की राजधानी लखनऊ में शनिवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से ताबड़-तोड़ फायरिंग हुई। जिसके बाद पुलिस ने छह बदमाशों को धर-दबोचा। जिनमें से एक पुलिस की फायरिंग में घायल हो गया। बता दें कि ये बदमाश खनन कारोबारी के बेटे का अपहरण करने की तैयारी में थे, लेकिन पुलिस ने इनके क्रिमिनल इरादों को पूरा नहीं होने दिया।