फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab Former CM Charanjit Channi angered by Deepender Hooda statement on Sajjan Kumar

सज्जन पर संग्राम: दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर भड़के चरणजीत चन्नी, कहा-उसका नाम लेना भी पाप; वह रोल माॅडल नहीं

Sat, 22 Aug 2026 02:16 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़
संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ Published by: Nivedita Updated Sat, 22 Aug 2026 02:16 PM IST
सार

हरियाणा के कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने सिख दंगों के दोषी सज्जन कुमार की माैत पर श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें रोल माॅडल बताया था। अब इस बयान पर पंजाब की सियासत में बवाल मच गया है। 

विज्ञापन
Punjab Former CM Charanjit Channi angered by Deepender Hooda statement on Sajjan Kumar
चरणजीत चन्नी दीपेंद्र हुड्डा पर भड़के - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

1984 के सिख विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार की मौत के बाद कांग्रेस नेताओं की ओर से दी गई श्रद्धांजलि को लेकर पंजाब की राजनीति गरमा गई है।

विज्ञापन


अब इस विवाद के बीच पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि सज्जन कुमार सिख कौम का हत्यारा है और उसका नाम लेना भी पाप है। उन्होंने कहा कि सज्जन कुमार ने मानवता और सिखों की हत्या करवाई तथा दो मामलों में जेल की सजा भुगतते हुए उसकी मौत हुई।
विज्ञापन




चन्नी ने कहा कि उसे चौराहे पर खड़ा करके फांसी दी जानी चाहिए थी। सज्जन कुमार को रोल मॉडल बताने वालों पर निशाना साधते हुए चन्नी ने कहा कि वह हमारा रोल मॉडल कभी नहीं हो सकता। अगर ऐसे लोग रोल मॉडल होंगे तो देश तबाह हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सज्जन कुमार को रोल मॉडल कहने वाले अपनी जुबान और खुद पर नियंत्रण रखें। 

कहां से शुरू हुआ विवाद
दरअसल विवाद की शुरुआत कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की श्रद्धांजलि से हुई। हुड्डा ने सज्जन कुमार को राजनीतिक परिदृश्य के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए उनके जनसंपर्क और लोगों से जुड़ाव की तारीफ की। कांग्रेस नेता उदित राज ने भी उनकी मौत को पार्टी के लिए बड़ी क्षति बताया। इन टिप्पणियों के बाद भाजपा और अकाली दल ने कांग्रेस से माफी मांगने की मांग की।

भाजपा, शिरोमणि अकाली दल और आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीड़ित परिवारों की भावनाओं का सम्मान करने की मांग की है। सज्जन कुमार का 20 अगस्त को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में निधन हुआ। वह 1984 दंगा मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहे थे।

जख्मों पर नमक छिड़का : भाजपा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने हुड्डा समेत कांग्रेस नेताओं के बयानों को 1984 के पीड़ित परिवारों के जख्मों पर नमक छिड़कने वाला बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि सज्जन कुमार को रोल मॉडल के तौर पर पेश करना कांग्रेस की सिख विरोधी मानसिकता को उजागर करता है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुग ने भी कांग्रेस से सवाल किया कि क्या उसके पंजाब नेता ऐसे बयानों से सहमत हैं। उन्होंने प्रताप सिंह बाजवा, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और सुखजिंदर सिंह रंधावा से अपना रुख स्पष्ट करने को कहा। 

सार्वजनिक माफी मांगें : शिअद
शिरोमणि अकाली दल ने भी हुड्डा की टिप्पणी को लेकर कड़ा विरोध जताया। पार्टी नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि 1984 के पीड़ित परिवारों के घाव आज भी भरे नहीं हैं और ऐसे व्यक्ति के सम्मान में दिए गए बयान उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं। अकाली दल और दंगा पीड़ित परिवारों ने कांग्रेस से सार्वजनिक माफी की मांग की है।

शिअद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि हुड्डा को अपनी टिप्पणी करने से पहले 1984 के पीड़ित परिवारों की भावनाओं का ख्याल रखना चाहिए था। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को मारा गया, जिंदा जलाया गया और जिनके घर तबाह हुए, उनके दर्द को नजरअंदाज कर सज्जन कुमार के बारे में सम्मानजनक टिप्पणी करना सिख समुदाय को गहरी ठेस पहुंचाता है।

दीपेंद्र हुड्डा को कांग्रेस से निकालें : आप
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने 1984 सिख हत्याकांड के दोषी सज्जन कुमार को रोल मॉडल बताने वाले कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा की कड़ी निंदा की। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी से हुड्डा को तत्काल पार्टी से निकालने की मांग की। धालीवाल ने पंजाब कांग्रेस नेताओं से हुड्डा के खिलाफ विरोध दर्ज कराने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed