बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने ट्विटर पर दमदार एंट्री कर डाली है। बहुजन समाज पार्टी की तरफ से बाकायदा इस संबंध में प्रेस नोट जारी किया गया है। घोषणा के साथ ही उनके फॉलोअर्स की संख्या में बाढ़ सी आ गई है तो वहीं कई नेता उनका ट्विटर पर स्वागत कर रहे हैं।