औरैया के अमौआहार गांव में एक युवक की पथराव में मौत हो गई। मृतक के परिजनों का आरोप है कि शुक्रवार रात पड़ोसियों ने जमीनी विवाद को लेकर पथराव शुरू कर दिया जिसमें धीरज उर्फ पप्पू ने घायल होने के बाद मौके पर ही दम तोड़ दिया। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि धीरज की मौत बीमारी के चलते हुई।