मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों गोरखपुर में योगगुरु परमहंस योगानंद की जन्मस्थली पर बनने वाले स्मृति भवन का भूमि पूजन और शिलान्यास किया था। कोतवाली थाना क्षेत्र के निकट बनने वाले इस स्मृति भवन पर करीब 27.68 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि “सुरक्षा का माहौल ही विकास और समृद्धि की बुनियाद है. अगर प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत नहीं होती, तो कोई भी राज्य तरक्की नहीं कर सकता.” निर्माण काम तेजी से चल रहा है।