क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से रविवार को जिला स्तरीय जूनियर बालक वर्ग रोइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रामगढ़ताल स्थित वाॅटर स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स में आयोजित इस प्रतियोगिता में गोरखपुर के रोइंग खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सिंगल स्कल, डबल स्कल, पेयर स्वीप, क्वाड्रपल स्कल में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।