हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शहर के लाल डिग्गी पार्क में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी ने रंग गुलाल उड़ाकर जमकर होली खेली। भक्ति तथा होली के गीतों पर लोग जमकर फिर के तथा एक दूसरे को अभी गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ चालक मनोज जालान ने बताया कि हर साल बड़े ही उत्साह के साथ हम सभी इस कार्यक्रम में शामिल होकर होली की खुशियां मनाते हैं।