फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोक प्रस्ताव के साथ स्थगित हुई नगर निगम बोर्ड की बैठक

जय नारायण पांडेय Updated Sat, 04 Jul 2026 11:43 AM IST

शोक प्रस्ताव के साथ स्थगित हुई नगर निगम बोर्ड की बैठक गोरखपुर। नगर निगम के मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव की अनुमति से नगर निगम (बोर्ड) सदन की 19वीं बैठक में शुक्रवार को शोक प्रस्ताव पारित कर दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद बैठक स्थगित कर दी गई। नगर निगम के सदन हाल में सुबह 11:30 बजे सभी पार्षदों की मौजूदगी में बैठक शुरू किया गया। बैठक का संचालन अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार कर रहे थे उन्होंने शोक प्रस्ताव के लिए मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव से निवेदन किया। इसके बाद मेयर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव ने शोक प्रस्ताव को पढ़कर सुनाया। मेरे ने बताया कि राप्ती नगर की पूर्व पार्षद पुष्पा देवी का निधन विगत 19 जून को हो गया था जिसके लिए यह बैठक बुलाई गई है। जिस पर 2 मिनट का मौन श्रद्धांजलि देते हुए रखा गया। इसके बाद ही मेयर के आदेश पर सदन की बैठक को स्थगित कर दी गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें