डॉ. अनुज सरकारी के अस्पताल में संतकबीरनगर निवासी सिपाही पंकज के साथ हुई मारपीट का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। गोरखपुर-अयोध्या स्नातक क्षेत्र के एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने विधान परिषद में इस मुद्दे को उठाते हुए आरोपी डाक्टर, उनकी पत्नी और उनके बाउंसरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। इस पर विधान परिषद के सभापति ने उप मुख्यमंत्री से कहा कि एफआईआर होना आवश्यक है तो जरूर दर्ज होना चाहिए।