ईद के चांद के दीदार होते ही शनिवार को हर तरफ ईद की खुशियां छा गईं। ईद की मुबारकबाद का सिलसिला शुरू होने के साथ ही गोरखपुर के बाजार भी पूरी रात गुलजार रहे। ईद उल फित्र की चांद रात में शहर के अलग-अलग बाजारों में रात भर खरीदारी से ईद की खुशियां बिखरती रहीं। इन बाजारों की दुकानों पर रात में भी मेला जैसी भीड़ जुटी। वहीं, घरों में ख्वातीन ईद पर सिवईयों की मिठास मुंह में घोलने के लिये पूरी रात तैयारियों में लगी रहीं। शनिवार की सुबह नमाजी और रोजेदारों ने नमाज अदा कर एक दूसरे को बधाई दी।