राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस के अवसर पर रेडिसन होटल में शारदा केयर हेल्थ सिटी एवं शारदा हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा द्वारा एक विशेष डॉक्टर सेमिनार का आयोजन किया गया। पूर्वांचल थैलेसीमिया चैरिटेबल ट्रस्ट गोरखपुर के सहयोग से हुए इस सेमिनार में हेमेटोलॉजी एवं बोन मैरो ट्रांसप्लांट के क्षेत्र में हो रहे नवीन चिकित्सा प्रयोगों पर चर्चा की गई। सेमिनार में 60 से अधिक चिकित्सकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने सेमिनार में ट्रांसप्लांट और नवीन तकनीकी के उपचार के उपायों की जानकारी दी।