खजनी पुलिस व एंटी थेफ्ट सेल ने मुठभेड़ में 15 हजार के इनामिया जितेन्द्र पासवान उर्फ लादेन को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। उसके पास से तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस और दोपहिया वाहन बरामद हुआ। आरोपी पर 19 मुकदमे दर्ज हैं।