वाराणसी स्थित डॉ संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम का नाम बदले जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन दे अपना विरोध जताने की कोशिश की।