गोरखपुर में राजकीय स्पर्श इंटर कॉलेज के बच्चों की समस्याओं को लेकर दिव्यांग लोगों ने कमिश्नर कार्यालय पर धरना प्रदर्शन दिया। आरोप लगाया कि गलत तरीके से राजकीय स्पर्श इंटर कॉलेज से पांच छात्रों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें स्कूल से निकाल दिया गया। विद्यालय के छात्रों ने तीन शिक्षकों के स्थानांतरण के विरोध में अपना धरना प्रदर्शन देकर विरोध जताया था और इनके स्थानांतरण को निरस्त किए जाने की मांग रखी थी।