थाना क्षेत्र के चंदौली गांव में बाइक की ठोकर से घायल नौ वर्षीय बच्ची मनीषा को बचाने के प्रयास में एक कर अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार कार एक व्यक्ति के मकान में घुस गई। कार में सवार बेलघाट के बरपरवा निवासी रवि (23) पुत्र महेन्द्र व अरविंद (22) पुत्र राधेश्याम निवासी बौडिहे थाना उरुवा अपने स्विफ्ट डिजायर कार से गोला स्थित अपने गैरेज पर आ रहे थे। दोनों का इलाज समाचार सीएचसी पर इलाज चल रहा है। वहीं घायल बच्ची का इलाज निजी अस्पताल चल रहा था, जहां से उसे रेफर कर दिया।