अमर उजाला की तरफ से बुधवार को चेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिला शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ सीपीआरओ पंकज सिंह ने किया। इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य ओम प्रकाश सिंह, जिला शतरंज एसोसिएशन के सचिव जितेंद्र सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे। खिलाडि़यों ने जीत की बाजी के लिए शह मात की चाल चली।