फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: मुख्यमंत्री योगी के विरोध में नारेबाजी, महिला सपा नेता सहित पांच हिरासत में

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Updated Sun, 14 Feb 2021 10:44 PM IST

मथुरा के वृंदावन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काफिल के सामने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने समाजवादी पार्टी महिला सभा की नेता डॉ. साधना सिंह सहित पांच कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। रविवार को पर्यटक सुविधा केंद्र से मुख्यमंत्री योगी का काफिला जब कुंभ मेला स्थल की ओर निकला था। तभी चैतन्य विहार कॉलोनी की ओर जाने वाले पुल के पास सपा नेता साधना सिंह महिला कार्यकर्ताओं के साथ जोर-जोर से नारे लगाते हुए काफिले की ओर दौड़ीं। वहां मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने उनको रोक लिया। महिला सभा की सपा नेता ने काले रंग का सूट पहना था। पुलिस ने सपा नेता डॉ साधना सिंह सहित सीमा करण, शबाना खान, शाइस्ता आदि को हिरासत में लिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें